पितृ दोष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पितृ दोष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 मई 2018

पितृ दोष

   पितृ दोष  




कितनी भी शांति करवा लीजिए कभी दूर नहीं होता
गयाजी हरिद्वार अलाहाबाद
वो हमेशा हमसे कुछ आशा बनाये रखते हे उनकी उपासना से हमारा कल्याण होता हे
इति शुभ

पितृदोष की पूजा नहीं करा सकते हैं तो 3 उपाय से मिलेगा लाभ
नाम से ही स्पष्ट है पितृदोष यानी हमारे पूर्वजों का ठीक से श्राद्ध कर्म ना होने के कारण घर में आने वाली परेशानी।
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है पितृदोष यानी हमारे पूर्वजों का ठीक से श्राद्ध कर्म ना होने के कारण घर में आने वाली परेशानी। पितृदोष है या नहीं ये किसी इंसान की कुंडली से भी पता किया जाता है। इसका सीधा तरीका है कि अगर कुंडली में सूर्य या चंद्रमा के साथ राहु-केतु में से कोई एक ग्रह बैठा हो तो इसे पितृदोष कहा जाता है।
ज्योतिष में सूर्य को पिता कहा गया है, चंद्रमा को माता। अगर इन दोनों ग्रहों में से किसी एक के साथ राहु या केतु हों तो ये ग्रह दूषित हो जाते हैं। इसे ही पितृदोष कहा जाता है। अगर पितृदोष हो तो कई सारी समस्याएं आती हैं। इनकी शांति के लिए पितृदोष की पूजा होती है, जिसमें सभी जाने या अनजाने पितरों के लिए तर्पण-श्राद्ध किया जाता है। अगर आपके पास पूजा कराने के लिए समय या संसाधनों का अभाव हो तो आप कुछ छोटे-छोटे उपायों से अपने पितृदोष की शांति कर सकते हैं।
ये होता है पितृदोष का प्रभाव
1 - जिस घर में किसी सदस्य को पितृदोष होता है उस घर में अक्सर कोई ना कोई बीमार रहता है।
2 - पितृदोष के कारण घर के बच्चों में हमेशा कलह होता हैष
3 - जहां पितृदोष होता है वहां संतान पैदा होने में विलंब होता है।
4 - बिजनेस में लाभ नहीं होता, उधारी बहुत ज्यादा होती है।
5 - इंसान के पैसे उधारी में डूब जाते हैं या बेकार कामों में खर्च हो जाते हैं।
इनमें से किसी एक उपाय से मिटा सकते हैं पितृदोष
1 - घर में श्रीमद्भगवत के गजेंद्र मोक्ष अध्याय का पाठ करें।
2 -हर चतुर्दशी (अमावस्या और पूर्णिमा के एक दिन पहले) को पीपल पर दूध चढ़ाएं।
3 - सवा किलो चावल लाकर रोज अपने ऊपर से एक मुट्ठी चावल सात बार उतारकर पीपल की जड़ में डाल दें। ऐसा लगातार 41 दिन करें।
4 - घर में गीता का पाठ करें।
5 - अपने मृतक रिश्तेदारों के निमित्त मंदिर में या ब्राह्मणों को दान दें।
6 - काले कुत्ते को उड़द के आटे से बने बड़े खिलाएं हर शनिवार को।
इनमें से कोई भी एक उपाय आपको पितृदोष से मुक्ति दिलाएगा।हर हर महादेव

Please पोस्ट करें



 



https://gazabpostinhindi.blogspot.in/