Gk Tricks in Hindi | विश्व में प्रथम | SSC/MPPSC/UPSC/Railway Exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gk Tricks in Hindi | विश्व में प्रथम | SSC/MPPSC/UPSC/Railway Exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

Gk Tricks in Hindi | विश्व में प्रथम | SSC/MPPSC/UPSC/Railway Exam

                              विश्व में प्रथम
1. कागज़ी मुद्रा जारी करने वाला प्रथम देश: चीन
सबंधित जानकारी: चीन देश ने कागज़ी मुद्रा का प्रचालन 7वीं शताब्दी में ही आरम्भ कर दिया था तांग राजवंश (618 से 907 ई.) के समय शुरू की गई इस कागज़ी मुद्रा को विश्व के ज्यादातर देशों द्वारा 17वीं शताब्दी में अपनाया गया
2. सविंधान का निर्माण करने वाला प्रथम देश: सयुंक्त राज्य अमेरिका
सबंधित जानकारी: सयुंक्त राज्य अमेरिका ने 17 सितम्बर 1787 को संविधान पारित किया था तथा इसकी पुष्टि 21 जून 1788 को की गई थी तथा यू.एस.ए. संविधान का निर्माण करने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया

3. प्रथम नगर जिस पर परमाणु बम गिराया गया: हिरोशिमा (जापान)
सबंधित जानकारी: द्वितीय विश्व युद्ध के दोरान 6 अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा नगर पर परमाणु बम गिराया गया तथा इसके तीन दिन बाद जापान के ही दुसरे नगर नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को एक और परमाणु बम गिराया गया विश्व के इतिहास में यह प्रथम परमाणु हमला था इसी के पश्चात द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ

4. चंद्रमा पर उतरने वाला प्रथम व्यक्ति: नील आर्मस्ट्रांग
सबंधित जानकारी: अमेरिकी अन्तरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने 21 जुलाई 1969 को अपना पहला कदम चंद्रमा पर रखा वे अपोलो-11 अभियान जो कि नासा द्वारा भेजा गया था, का हिस्सा थे

5. विश्व का प्रथम धर्म: सनातन धर्म
सबंधित जानकारी: सनातन धर्म, जिसे हिन्दू या वैदिक धर्म के नाम से जाना जाता है विश्व का सबसे प्रथम धर्म है सनातन का अर्थ होता है “हमेशा बना रहने वाला” 3300 ईसा पूर्व की “सिन्धु घाटी की सभ्यता” में भी सनातन धर्म के चिन्ह मिलते हैं

6. चीन पहुँचने वाला प्रथम यूरोपियन: मार्कोपोलो
सबंधित जानकारी: मार्कोपोलो एक व्यापारी, खोजकर्ता तथा राजदूत था इसने वर्ष 1272 से 1299 के मध्य चीन समेत भारत व जापान की यात्रा भी की विवादित तौर पर मार्कोपोलो प्रथम व्यक्ति था जो चीन पहुंचा

7. वायुयान से उड़ान भरने वाला प्रथम व्यक्ति: राईट बन्धु
सबंधित जानकारी: राईट बन्धु (ऑरविल राईट तथा विलबर राईट) ने मिलकर 17 दिसम्बर 1903 को सफल मानवीय उड़ान भरी तथा वायुयान से उड़ान भरने वाले विश्व के प्रथम व्यक्ति बन गए इनके द्वारा वायुयान को नियंत्रित करने की तकनीक को आज के वायुयानों में इस्तेमाल किया जाता है तथा इस तकनीक के बिना वायु उड़ान संभव नहीं थी

8. उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति: रोबर्ट पियरी (यू.एस.ए.)
सबंधित जानकारी: अमेरिका के रोबर्ट पियरी 9 अप्रैल 1909 को उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा तथा विश्व में इस स्थान पर पहुचने वाले प्रथम व्यक्ति बन गए

9. दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति: एमुंडसेन (नार्वे)
सबंधित जानकारी: नार्वे के रोआल्ड एमुंडसेन 14 दिसम्बर 1911 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे तथा विश्व में इस स्थान पर पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति बन गए

10. फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला प्रथम देश: उरूग्वे
सबंधित जानकारी: 13 से 30 जुलाई 1930 को प्रथम फुटबॉल विश्व कप उरुग्वे में हुआ था 13 टीम के इस मैच में उरूग्वे की जीत हुई तथा उरुग्वे फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला प्रथम देश बन गया

11. पुस्तक मुद्रित करने वाला प्रथम देश: चीन
सबंधित जानकारी: चीन जो कि कागज़ का अविष्कारक है, ने सर्वप्रथम पुस्तक मुद्रित की थी चीन में कागज़ का इतिहास ईसा पूर्व तक जाता है

12. चंद्रमा पर मानव भेजने वाला प्रथम देश: सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका
सबंधित जानकारी: सयुंक्त राष्ट्र अमरीका का नागरिक नील आर्मस्ट्रांग विश्व का प्रथम व्यक्ति था जिसने 21 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहला कदम रखा आर्मस्ट्रांग ने अमेरिका को विश्व का प्रथम देश बना दिया जिसने किसी मानव को चंद्रमा पर भेजा हो

13. विश्व में किसी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री: एस. भण्डारनायके (श्रीलंका)
सबंधित जानकारी: 21 जुलाई 1960 को श्रीलंका की प्रधानमंत्री बनी एस. भण्डारनायके (सिरिमावो भण्डारनायके) विश्व की प्रथम महिला थी जो किसी देश की प्रधानमंत्री बनी हो उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवा दी जो क्रमश: 1960-65, 1970-72 तथा 1994-2000 है

14. विश्व के किसी देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति: मरिया एस्टेला रजाबेल
सबंधित जानकारी: 1 जुलाई 1974 को अर्जेंटीना की राष्ट्रपति बनी मरिया एस्टेला रजाबेल विश्व की प्रथम महिला है जो किसी देश की राष्ट्रपति बनी हो लगभग दो वर्ष राष्ट्रपति पद पर अपनी सेवा देने के पश्चात ये 24 मार्च 1976 को सेवेनिवृत हुई थी

15. विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय: तक्षशीला विश्वविद्यालय
सबंधित जानकारी: तक्षशीला, जो कि वर्तमान में पाकिस्तान देश के रावलपिंडी जिले की एक तहसील है, विश्व के सबसे प्रथम विश्वविद्यालय (शिक्षा केंद्र) थी लगभग 800 ईसा पूर्व का अनुमान देकर इसे दुनिया का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय घोषित किया गया है

16. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला: बेलेन्टीना तेरेश्कोवा
सबंधित जानकारी: रूस की बेलेन्टीना तेरेश्कोवा, विश्व की प्रथम महिला है जो अन्तरिक्ष में गई 16 जून 1963 को अन्तरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली इस महिला ने अन्तरिक्ष में 2 दिन, 23 घंटे तथा 12 मिनट का समय बिताया

17. एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला: जुंको तेबई
सबंधित जानकारी: जापान देश की नागरिक “जुंको तेबई” विश्व की प्रथम महिला है जिन्होंने एवरेस्ट पर विजय हासिल की इन्होने यह उपलब्धि 16 मई 1975 को प्राप्त की थी

18. पृथ्वी का मानचित्र बनाने वाला प्रथम व्यक्ति: अनेग्जीमेंडर
सबंधित जानकारी: 600 ईसा पूर्व जन्मे अनेग्जीमेंडर एक यूनानी विद्वान थे जिन्होंने पृथ्वी का मानचित्र बनाया इसके अतिरिक्त अनेग्जीमेंडर ने ब्रह्मांड की उत्पति सबंधित सिद्धांत भी दिए थे जो उस समय के विज्ञान में अति सहायक थे

19. कृत्रिम उपगृह को अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित करने वाला प्रथम देश: रूस
सबंधित जानकारी: प्रथम कृत्रिम उपग्रह स्पूतनिक-1 को अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित करने वाला रूस, विश्व का प्रथम देश बना जिसने कोई कृत्रिम उपग्रह अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित किया हो स्पूतनिक-1 को सोवियत यूनियन द्वारा 4 अक्टूबर 1957 को प्रक्षेपित किया गया था

20. किसी मुस्लिम देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री: बेनजीर भुट्टो
सबंधित जानकारी: पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की अध्यक्ष रही बेनजीर भुट्टो विश्व की प्रथम महिला थी जो किसी मुस्लिम देश की प्रधानमंत्री बनी हो इन्होने दो बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवा दी जो क्रमश: 1988 से 1990 तथा 1993 से 1996 है
Gk Tricks in Hindi | विश्व में प्रथम | SSC/MPPSC/UPSC/Railway Exam Gk Tricks in Hindi | विश्व में प्रथम | SSC/MPPSC/UPSC/Railway Exam