हृदय रोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हृदय रोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 अगस्त 2017

हृदय रोग एवं पहचान My Hart


हृदय रोग

हृदय रोग

प्रश्न – एक सामान्य आदमी अपने हृदय को किस प्रकार तंदरूस्त रख सकता है उसके लिए कौन से प्रमुख नियम है ?
उत्तर – (१) भोजन- जिसमें कार्बोहाईडे्रट कम हो, प्रोटीन की मात्रा अधिक हो, तेल की मात्रा कम हो।
(
२) व्यायाम – कम से कम आधा घंटे सप्ताह में पांच दिन चलना आवश्यक है। साथ ही लिफ्ट को उपयोग न करें और लम्बे समय की बैठक को टाले।
(
३) यदि धूम्रपान करते है तो तुरंत छोड़े।
(
४) यदि वजन बढ़ रहा है तो उसे नियंत्रित करें।
(
५) ब्लड प्रेशर एव शुगर यदि बढ़ रहा है तो नियंत्रित करें।

ह्रदय रोगों के कुछ खास लक्षण-


प्रश्न – हार्ट अटैक के प्रमुख लक्ष्ण क्या है ?
उत्तर – हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्ष्ण छाती के बीच में तेज और दबाव वाला दर्द होना है, जो कि शरीर के बायीं ओर होता है, ख़ासतौर से बायें हाथ, कमर और दो कंधों के बीच में इसका दर्द होता है। यही नहीं, कई बार दर्द ठोड़ी (चिन) और जबड़े तक में आ जाता है। व्यक्ति को बहुत ज़्यादा पसीना आने लगता है। जब व्यक्ति तेज़ दर्द का अनुभव करता है, तो कुछ हार्मोन्स निकलते हैं, ब्लड प्रेशर और हृदय दर ऊपर चली जाती है और इससे पसीना आता है। डायबिटीज़ पीडि़त मामलों में तेज़ दर्द की बजाय पसीना आना, दिमाग का हल्का लगना और कुछ सेकेंड के लिए अंधेरा छा जाना आदि ज़्यादा सामान्य लक्ष्ण हैं। सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और चेतना-समझ खो देना आदि कुछ अन्य लक्षण हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और जलन से बैचेनी होती है, जिससे व्यक्ति कई बार एसिडिटी और दिल में चुभन के साथ कंफ्यूज हो जाता है। उबकाई की तेज फीलिंग भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हैं, जिसमें व्यक्ति गैस और पाचन की परेशानी में कंफ्यूज हो जाता है। थकान, पीलापन, चिंता आदि कुछ अन्य चिन्ह हैं।शुरुआती लक्ष्ण की पहचान है ।

ह्रदय रोगों के कुछ अन्य लक्षण-


उत्तर – आप अपना जीवन के प्रति रवैया बदलें। जीवन की हर बात की सम्पूर्णता पर ध्यान न दें।

असामान्य दिल की धड़कन की वजह से दिल की बीमारी के लक्षण-


प्रश्न – हार्ट अटैक के समय प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड स्टेप्स) या प्राथमिक उपचार किस प्रकार का होना चाहिए ?
उत्तर – सर्वप्रथम व्यक्ति को लिटाएं फिर उसकी जीभ के नीचे एक एस्प्रीन टेबलेट रखें, जो सारबीट्रेट टेबलेट के साथ रखी जाना चाहिए। यदि वह उपलब्ध हो तो। और फिर मरीज को शीघ्रतातिशीघ्र हार्ट अस्पताल ले जाना चाहिए जिससे अटैक के प्रथम घंटे में अधिकतम मरीज की चिकित्सा हो सके।
प्रश्न – आज के युवाओं के हार्ट प्रॉब्लम होने के मुख्य कारण क्या है ? आज ३०-४० की आयु के युवाओं में हार्ट अटैक की शिकायत देखने को मिल रही है साथ ही गंभीर हृदय सम्बन्धी समस्याएं देखने को मिल रही है?
उत्तर – बढ़ी हुई जागरुकता ने हृदयरोग के मामलों में भी वृद्धि की है। सुस्त व दीर्घ सुत्री जीवनशैली, धूम्रपान, जंकफुड, व्यायाम का अभाव, साथ ही पैदाइशी समस्याएं किसी भी देश के व्यक्ति को तीन गुना हृदय रोग व हार्ट अटैक के लिए प्रेरित करती है।

दिल के संक्रमण की वजह से हृदय रोग लक्षण-


प्रश्न – हममें से अधिकांश अनियमित कार्यकलापों में व दैनिक क्रियाओं में व्यस्त रहते है। कई बार देर रात तक कार्यालय में रूकना होता है क्या यह हमारे हृदय को प्रभावित करता है? इसके लिए आप क्या उपाय सुझाऐंगे?
उत्तर – जब आप जवान होते है तो प्रकृति आपको इन सभी अनियमितताओं से बचाती है किंतु जैसे-जैसे आप बुढ़ापे की ओर अग्रसर होते है या अधिक उम्र के होते है तो ऐसी दशा में आवश्यक है कि आप अपने शरीर की बायोलॉजीकल घड़ी को महत्व दें।
प्रश्न – आपने कहा कि भारतीय लोगों में हार्ट अटैक की संभावना तीन गुना अन्य देशों के लोगों से अधिक होती हैं इसका मूल कारण क्या है ? जबकि यूरोपियन व अमेरिकन लोग बड़ी मात्रा में जंकफूड का सेवन करते है।
उत्तर – हर दौड़ में कोई न कोई रोग के लिए जिम्मेदार होता है। दुर्भाग्यवश भारतीय लोग बहुत सी बेतहाशा खर्चीली बीमारियों के शिकार होते है।
प्रश्न – क्या एक व्यक्ति जो हार्ट अटैक के दौरान अपनी स्वयं की मदद कर सकता है ? (क्योंकि हमने बहुत से ऐसे इमेल इस बारे में देखे हैं)
उत्तर – हाँ, आराम से लेट जाएं, और एस्प्रिन गोली को अपनी जीभ के नीचे रखें और किसी से भी कहे कि वह उन्हें शीघ्र ही नजदीक के हृदय रोग अस्पताल में ले जाएँ। एम्बुलेंस का इंतजार न करें। समय व्यर्थ न जाने दें शीघ्र अस्पताल पहुंचे।
प्रश्न – कभी-कभी समयाभाव में या कार्यक्रम की व्यस्तता में हम व्यायाम करने में असमर्थ हो जाते है ऐसी दशा में घर के दालान में घूमना, घर की जीने की सीडिय़ा चढऩा, क्या व्यायाम का विकल्प हो सकती है ?
उत्तर – विशेषकर सतत या लगातार बैठने से बचे, यह बेठक आधे घंटे से अधिक न हो अपनी कुर्सी छोड़कर अन्य कुर्सी पर बैठे उससे आपको काफी राहत मिलेगी।
प्रश्न – आधुनिक एंटी हायपर टेन्सिव ड्रग क्या है ?
उत्तर – इन दवाओं में सैकड़ों दवाएं शामिल है इनमें आपका चिकित्सक सही काम्बिनेशनल आपके लिए चुन सकता है। किंतु मेरा सुझाव है कि दवाओं पर निर्भर न रहते हुए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के प्राकृतिक उपाय अपनाएं। जो चलकर, आहार द्वारा वजन कम करके अपने व्यवहार में परिवर्तन करके अपनी जीवन शैली बदल कर किया जा सकता है।
प्रश्न – किस प्रकार व्यक्ति अपने हृदय को अच्छी हालत में रख सकता है?
उत्तर – इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति स्वास्थ्यकर भोजन ले, जंकफुड को त्यागे, नित्य व्यायाम करें, धूम्रपान न करें और साल में दो बार (हर ६ माह में) स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं यदि आपने ३० वर्ष की आयु पार कर ली है तो। साथ ही प्लास्टिक के बर्तन, थैली, कप आदि को गर्म भोजन हेतु प्रयोग न करें।जब भी मौका मिले जी भरकर हंसे, खुश रहे, तनाव से बचे।







Please पोस्ट करें