10 key facts related to Indira Nooyi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
10 key facts related to Indira Nooyi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

इंदिरा नूई से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य

Sex Power
* इंदिरा नूई से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य *
महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाने वाली इंदिरा नूई कोल्ड ड्रिंक्स और फूड सेक्टर की दिग्गज कंपनी पेप्सिको की चेयरपर्सन हैं। कंपनी में बतौर चीफ पॉलिसी ऑफिसर के तौर पर ज्वाइन करने वाली नूई 24 सालों तक काम करने के बाद इस साल अक्टबूर में सीईओ के पद से इस्तीफा देंगी। हालांकि 2019 की शुरुआत तक वह पेप्सीको में बतौर चेयरमैन बनी रहेंगी। दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में शुमार इंदिरा को ट्रंप प्रशासन के विशेषज्ञों की टीम में शामिल किया गया है। वह इसमें शामिल होने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। 2007 में उन्हें भारत का प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान भी दिया गया था। आज हम लाए हैं इंदिरा नूई से जुड़ी कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारियां।

 इंदिरा नूई का जन्म 28 अक्तूबर 1955 को चेन्नई में हुआ था। होली एन्जिल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल मद्रास मेन से आरंभिक शिक्षा लेकर उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से विज्ञान संकाय से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने आईआईएम कोलकाता से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

 भारत में अपना करियर शुरु करने और कुछ सालों तक काम करने के बाद इंदिरा पढ़ाई के लिए अमेरिका गईं और वहां येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप,आसिया ब्राउन बोवेरी, मोटोरोला,जॉनसन एंड जॉनसन और मेटुर बर्डसेल जैसी कई कंपनियों में काम करने के बाद 1994 में इंदिरा ने पेप्सिको ज्वाइन किया।

 38 वर्ष की उम्र में उन्होंने पेप्सिको में लंबी अवधि की नीतियां बनाने की प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया। दस साल के बाद 2004 में कंपनी की मुख्य फाइनेंस अधिकारी और 2006 में वो कंपनी की सीईओ बनीं।

 62 वर्षीय इंदिरा पेप्सिको का नेतृत्व करने वाली न केवल पहली महिला हैं बल्कि पहली विदेशी भी है। 12 साल तक पेप्सीको में सीईओ रहीं इंदिरा नूई का सालाना वेतन 2.02 अरब रुपए है। 2006 के बाद से वो दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल रही हैं।

 इंदिरा नूई शाकाहारी हैं और अपने दफ्तर में गणेश भगवान की मूर्ति रखती हैं। उन्‍हें भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं और वह अपने दफ्तर साड़ी पहन कर भी जाती रही हैं।

 इंदिरा को संगीत का शौक है और दफ्तर में वो अक्सर ऊंची आवाज में गुनगुनाती हुई दिखाई देती हैं। इंदिरा को कैरोके गाने का बहुत शौक है, इसलिए उन्होंने घर पर एक मशीन भी लगा रखी है।

 उनकी बड़ी बहन चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन एक प्रसिद्ध गायिका है। उन्‍हें 2001 में ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकन भी मिल चुका है।

 इंदिरा कभी-कभी गर्ल्स बैंड में लीड गिटारिस्ट के तौर पर अपना सहयोग भी देती थीं।

 येल स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाई के दौरान वे अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह कब्रिस्तान में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्य करती थीं। वहां उन्हें 50 सेंट मिलते थे।

 इंदिरा नूई की शादी राज कुमार नूई से हुई है। उनकी दो बेटियां है, जो ग्रीनविच कनेक्टिकट में रहती हैं।
Sex Power