मुकेश अंबानी से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुकेश अंबानी से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 26 सितंबर 2018

10 key facts related to Mukesh Ambani ,मुकेश अंबानी से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य

*मुकेश अंबानी से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य*

स्‍वर्गीय धीरूभाई अम्बानी के बड़े बेटे बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार वर्तमान 2018 में मुकेश अंबानी एशिया और भारत के सबसे धनी और दुनिया के 18 वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति 44.3 बिलियन अमेरिकन डॉलर है। मुकेश का जन्म 19 अप्रैल 1957 में अदेन (यमन) में हुआ था। उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्‍त की है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे बड़ी कंपनी है। 

 मुकेश अंबानी का घर “एंटीलिया” दुनिया का सबसे महंगा निजी स्वामीत्व वाला घर है। और यह सब प्रकार के रिहाईश मकानों में ब्रिटेन के “बकिंघम पैलेस” के बाद दूसरे नंबर पर आता है। साथ ही मुकेश दुनिया की सबसे सुरक्षित कार बीएमडबल्‍यू-760LI में चलते हैं।

 गुजराती में स्थित जामनगर रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। जामनगर रिफाइनरी की स्‍थापना 1999 में मुकेश अम्बानी द्वारा की गयी थी।

 भारत के सबसे धनी व्यक्ति होने के बावजूद मुकेश को उनके विनम्र व्यवहार के लिए जाना जाता है। वह पारंपरिक भारतीय व्यंजनों का आनंद उठाते हैं और वह शाकाहारी हैं। उन्‍होंने कभी शराब भी नहीं पी है।

 मुकेश का फेवरेट फूट साउथ इंडियन है, इडली सांभर उन्हें बहुत पसंद है। वो मुंबई में मैसूर कैफे में जाना बहुत पसंद करते हैं। 

 अपने व्यस्तम समय के बाद राहत पाने के लिए मुकेश किताबें पढ़ते हैं और अपने दोस्तों से बात करते हैं। इसके अलावा वो देश और दुनिया के समाचार भी देखते हैं। 

 मुकेश अम्बानी को बचपन में सब मुकु कह कर बुलाते थे। उनके पिता धीरूभाई अंबानी उनके सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। आईपीएल टीम 'मुम्बई इंडियंस' मुकेश अम्बानी की है, जो की 3 बार आईपीएल जीत चुकी है।

 मीडिया मुकेश अंबानी को देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहता है लेकिन उन्हें यह शब्द पसंद नहीं है। उम्र का असर उनके चेहरे पर नहीं दिखता है और वो हर बार किसी नए प्रोजेक्ट के साथ लोगों के सामने आ जाते हैं।

 पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी जैसे कामयाब इंसान के अंदर भी एक कमी है। वो लोगों के सामने बोलते वक्त काफी नर्वस और शर्म महसूस करते हैं।

 मुकेश को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। परिवार के बहुत कहने पर उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन मनाया है, लेकिन, परिवार के सदस्यों को वह बर्थडे मनाने से नहीं रोकते और गिफ्ट भी देते हैं। नीता अंबानी को उन्होंने बर्थडे पर करीब 6.2 करोड़ डॉलर की जेट गिफ्ट में दिया था।

 मुकेश अपने परिवार को काफी अहमियत देते हैं। वह चाहे कितना भी बिजी रहें, लेकिन हर रविवार को अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताते हैं।



मुकेश अंबानी के 15 अनसुने राज़ जो आपके होश उड़ा देंगे | Fifteen facts about Mukesh Ambani fly your Sen
Patanjali
यकीनन, अंबानी परिवार की 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप | Interesting facts about ambani family