SEX लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SEX लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 मई 2019

कामसुत्र में बताई गई हैं मर्दों की ये खासियत SEX

         कामसुत्र में बताई गई हैं मर्दों की ये खासियत

कामसूत्र में पुरुषों की कुछ ऐसी खासियत का विवरण किया गया है, जिससे वो स्त्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करने में बड़ी आसानी से सफल हो जाते हैं।

1. कामसूत्र का विस्तृत नॉलेज

‘कामसूत्र’ के अनुसार जिन्हें कामसूत्र का विस्तृत नॉलेज हो, वैसे पुरुष स्त्रियों को आकर्षित करने में ज्यादा सफल हो पाते हैं। ऐसे पुरूष स्त्रियों को अपने ज्ञान के बल पर पा लेते हैं। क्योंकि बहुत सी स्त्रियों को ऐसे पुरूष ज्यादा पसंद हैं जो दिमाग के तेज हों। ऐसे पुरूष आसानी से लड़कियों के दिल को जीत लेते हैं। लड़कियां इनके साथ रहना बहुत पसंद करती हैं।

2. कहानी सुनाने में कुशल

ऐसे पुरुष भी स्त्रियों को काफी पसंद आते हैं, जो कहानी सुनाने में कुशल होते हों। मतलब की बातों को समय अनुसार विस्तार पूर्वक चुटीले ढंग से पेश करने में सक्षम हो। इस तरह के पुरूष स्त्रियों को कभी बोर नहीं होने देते। लड़कियों को मनोरंजन उस वक्त में जब वे सबसे ज्यादा उदास महसूस करती हों।

3. शारीरिक रूप से सक्षम

पूरी तरह शारीरिक रूप से सक्षम और युवा पुरुष स्त्रियों को ज्यादा भाते हैं। शारीरिक रूप से सक्षम पुरूष स्त्री को हर तरीके से संतुष्ट रख सकता है। उसे हर तरह का प्यार दे सकता है। इसलिए महिलाओं को ऐसे पूरूष ज्यादा पसंद आते हैं ।

 4. कला कुशलता और क्रीडा

अपनी कला कुशलता और क्रीडाओं से भी विश्वास प्राप्त करने वाले पुरुष स्त्रियों को पसंद आते हैं। कई स्त्रियों को ऐसे पुरूष इसलिए आते हैं क्योंकि वे भी इस तरह की क्रीडाओं में दिलचस्पी रखती है। ये पुरूष शारीरिक तौर से ज्यादा मजबूत होते हैं।

 5. फिजूल की बातें ना करने वाला

फिजूल की बातें ना करने वाला, उचित वार्तालाप करने वाले पुरुष स्त्रियों को पसंद आते हैं। लड़कियों में देखा गया है कि बकवास या बेमतलब की बातें करने वालों से ज्यादा दूरी बनाने के चलती हैं, क्योंकि एक समय के बाद इस तरह के लड़के बोर करने लगते हैं। जो पुरूष इस तरह की फिजूल बातों में न रहकर उचित वार्तालाप करें, स्त्रियों को पसंद आते हैं।

6. प्रसिद्धि सौभाग्यशाली पुरुष

जिस पुरुष की प्रसिद्धि सौभाग्यशाली पुरुष जैसी हो ऐसे युवक-युवतियों को भाते हैं। इस तरह के पुरूष से महिलाओं को उम्मीद रहती है कि वो भी उसके साथ जीवन की सारी खुशियां अर्जित करे। 7. नए वर के रूप में आए पुरुष

जमाता अर्थात नए वर के रूप में आए पुरुष। इस तरह के पुरूष महिलाओं को ज्यादा भाते हैं। ये नए वर के रूप में आए पुरूष पूर्ण रूप से सक्षम होते है। जो महिलाओं को हर तरह का सुख दे सकते हैं।

8. उपहार देने की आदत

जिनके स्वभाव में उपहार देने की आदत हो, ऐसे पुरुष स्त्रियों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। क्योंकि उपहार महिलाओं को बहुत ही अच्छा लगता है। इसलिए ऐसे पुरूष स्त्रियों को ज्यादा भांते हैं।

9. शूरवीर और साहसी पुरुष

शूरवीर और साहसी पुरुष हमेशा महिलाओं को आकर्षित करते हैं। ये पुरूष महिलाओं की रक्षा हर समय, हर क्षण कर सकते हैं। इसलिए ऐसे बाहुबली के साथ स्त्रियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है।

10. भावनाओं व विश्वासों से परिचित

पुरुषों को सभी भावनाओं व विश्वासों से परिचित होना चाहिए। ऐसा करने से वे आसानी से महिलाओं की भावनाओं, इच्छाओं को आसानी से समक्ष सकते हैं।

11. ज्ञानी और अपने से बड़ों का सम्मान

विद्या के मामले में ज्ञानी और अपने से बड़ों का सम्मान करने वाला होना चाहिए। बहुत सी महिलाओं को ऐसे पुरूष पसंद आते हैं जो दूसरो का सम्मान करते हैं। जो घर में शिष्टाचार की भावना को जन्म दे सकते हैं। 

12. उत्साही और महत्वाकांक्षी

‘कामसूत्र’ के अनुसार पुरुषों को उत्साही और महत्वाकांक्षी होना चाहिए। अकसर महिलाओं को इस तरह के उत्साही व महत्वाकांक्षी पुरूष ज्यादा पसंद आते हैं। जो महिलाओं का रोमांच का अनुभव करा सकें।

13. अस्थाई रूप से प्रेम

महिलाओं को पुरुषों से अपेक्षा होती है कि वह अस्थाई रूप से प्रेम करें। जहां प्रेम नहीं वहां कोई भी नांव किनारे नहीं लग सकती । इसलिए पुरूषों को प्यार करना आना चाहिए।

14. शक्तिशाली पुरुषों

शक्तिशाली पुरुषों को स्त्रियां बेहद पसंद करती हैं। शक्तिशाली पुरूष महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं। स्त्रियों को भरोसा रहता हैं कि उसकी इज्जत से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता । इसलिए वे बेखौफ घूमती हैं। 

15. मूल्यवान वेश धारण

‘कामसूत्र’ में इस बात का जिक्र किया गया है कि, जो पुरुष ज्यादा मूल्यवान वेश धारण करते हैं, वो स्त्रियों को आकर्षित करते हैं।

16. शानो-शौकत

गुण, रूप, विद्या और शानो-शौकत के लिहाज से श्रेष्ठ पुरूष ज्यादातर महिलाओं को पसंद आते हैं। महिलाएं आकर्षित हो जाती हैं ऐसे पुरूषों की ओर ।

17. मृद
ुल व्यवहार

महिलाओं से मृदुल व्यवहार करने वाले पुरुष प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। इस तरह का व्यवहार करने से महिलाओं पूरी शिद्दत से पुरूषों का साथ देती है। कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देती।

18. बुनियादी गुण वाले पुरुष

निष्कर्ष के तौर पर ये कहा जा सकता है कि, कुछ बुनियादी गुण वाले पुरुष हमेशा पसंद किए जाते हैं। कभी कभी ज्यादा गुण भी घमंड का कारण बन जाता है इसिलिए महिलाएं भी पुरूषों का चयन बड़े सोच विचार कर करती हैं।।                                                    

कामसुत्र में बताई गई हैं मर्दों की ये खासियत 

How to Handle Sex Attachment and Break-Ups in Life (Motivational Video in Hindi) By Mr Vivek Bindra